मानसून में कैसे रहें फिट?
16-Jul-2014 07:36 AM 1234920

मानसून में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सफाई में हाथों की सफाई सबसे ज्यादा आवश्यक है, इसलिए खाना खाने से पहले हाथ जरूर धुलें। अगर आप नाखून बढ़ाने के शौकीन भी हैं, तो इस मौसम में छोटे नाखून रखें। थोड़ा हल्का खाना खाने की आदत डालें, जो आसानी से पच सके क्योंकि बरसात में गैस, अपच जैसी पेट की समस्याएं अधिक होती हैं। बाहर का खाना या बासी खाना ना खायें। अपने फ्रिज की बोतलों को बदलने की आदत डालें। बाहर का जूस या पानी ना पीयें, बोतलबंद पानी या उबले हुए पानी को ही पीने की आदत डालें। मानसून में भीगने का डर अधिक रहता है, इसलिए बच्चों को इनहाउस गेम्स खेलने को ही प्रेरित करें। अपने घर के आस-पास पानी ना जमा होने दें। मानसून आने से पहले से ही साफ-सफाई की आदत बना लें। एक तरफ जहां मानसून का सभी को इंतजार है वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में बहुत सी बीमारियों के होने का खतरा होता है। इस मौसम में हल्की सी भी लापरवाही बरती गई तो फंगस और इंफेक्शन आसानी से हो सकता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा असर पानी का होता है। इसलिए ध्यान रखिये आप जो पानी पी रहे हैं। वह साफ और बैक्टीरिया रहित होना चाहिए। मानसून में खाना ऐसा होना चाहिए जो आसानी से पच जाये और कुछ भी खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ करना बिलकुल न भूलें। बच्चों को बारिश में ज्यादा भीगने मत दीजिए, इसके लिए हो सके तो उनके लिए इनडोर गेम्स लाकर दीजिए, जिससे वे बाहर जाने से बचेंगे।
पानी उबाल कर पीएं
मानसून में सिर्फ फिल्टर्ड और उबला हुआ पानी ही पीएं। ध्यान रहे कि पानी को उबाले हुए 24 घंटे से ज्यादा न हुए हों। जर्म से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा हर्बल चाय जैसे अदरक की चाय, नींबू की चाय आदि पीएं। अगर चाय पसंद नहीं है तो हॉट वेजटेबल सूप भी पी सकते हैं।
फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें
गर्मा गरम भजिया की जगह ताजा फल या वेजटेबल का सेवन करें। हल्का भोजन करें, क्योंकि मानसून में शरीर भोजन को जल्दी नहीं पचा पाता है। अपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए लहसुन, काली मिर्च, अदरक, हल्दी और धनिया का सेवन करें।  मांसाहारी हैं, तो सूप और स्टू जैसे हल्के आहार ही लें। भारी भरकम  भोजन से दूरी बनाएं। वैसे तो मानसून में स्ट्रीट फूड से खुद को दूर रखना थोड़ा मुश्किल है। फिर भी जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके इससे बचें। स्ट्रीट फूड में कई तरह के जर्म होते हैं, जो बीमारियों को जन्म देते हैं।
पत्तियों वाली सब्जी ठीक से धुलें
फल और सब्जी पर खास ध्यान दें। विशेषकर पत्तियों वाले सब्जी पर। क्योंकि इसमें कई तरह के लारवा, धूल और कृमि होते हैं। इन बैक्टीरिया से छुटकारा पाने के लिए इसे पानी में अच्छी तरह धोएं। इससे भी अच्छा तरीका यह है कि फल और सब्जी को नमक पानी में डुबो कर 10 मिनट तक खौलाएं। इससे इसके सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे। मानसून में अपने खाने को अच्छे से पकाएं। कच्चा या अधपका खाने का मतलब है कि आप बीमारियों को दावत दे रहे हैं।
बासी ना खायें
बासी खाना खाने से बचें। सब्जी आदि काटने के लिए प्रयोग किए जाने वाले चॉपिंग बोर्ड को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह से धाएं। खाना खाने से पहले, खाना खाने के बाद और टॉयलेट से आने के बाद हाथ को अच्छी तरह से धोएं। इनसेक्ट रिपलेंट और कीटाणुनाशक का प्रयोग करें। मच्छर, मक्खी, कॉकरोच और दीमक से बचने के लिए सावधानियां बरतें। कपूर मक्खियों को घर में आने से रोकता है। थोड़ा सा कपूर जलाए और पूरे कमरे में उसे घुमाएं उसकी महक से मक्खियाँ भाग जाएँगी।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^