उपाय जिनसे सुख शांति और धन बढ़ता है
05-Jul-2014 07:24 AM 1235084

जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव और विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ता है। व्यक्ति आर्थिक परेशानी और मानसिक तनाव के कारण परेशानी महसूस करता है। ऐसे समय में कुछ लोग वास्तुशास्त्री से मिलते हैं तो कुछ लोग ज्योतिषियों से सलाह लेते हैं। अगर आप भी इस तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं या कभी आपको इस तरह की कठिनाई महसूस होने लगे तो भटकने की बजाय कुछ आसान उपायों को आजमाकर देखें अपनी परेशानी में कमी महसूस करेंगे।
अमावस की रात करें यह काम
किसी भी अमावस्या की रात को एक नारियल लें। वास्तु-देवता को स्मरण करते हुए उसके पांच छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें थोड़ा- थोड़ा शक्कर डाल दें। उसे खिड़की के कगार पर पूरी रात रख दें। बचे हुए नारियल की चटनी बनाकर घर वालों के साथ खा लें। प्रात: उठकर उन पांचों टुकड़ों में चीटियों वगैरह के खाने के बाद जो शेष बच जाए, उसे घर से दूर कहीं रख आएं। यह जब तक हो सके हर अमावस्या को करते रहे। एक अन्य आसान उपाय है जो आप बड़ी सरलता से कर सकते हैं, प्रतिदिन नहाकर एक चुटकी शक्कर पूर्व दिशा में फेंके। इससे सकारात्मक उर्जा उत्पन्न होगी। अच्छा प्रभाव प्राप्त होगा।
नजर दोष से बचाव के लिए
ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों की नजरों से नकारा उर्जा का संचार होता है। ऐसे लोगों की दृष्टि अगर घर पर लग जाए तो घर में अदृश्य नजर दोष लग जाता है और परेशानियां आने लगती हैं। इस समस्या से बचाव के लिए समय-समय पर घर में गो-मूत्र का छिड़काव कर दें। इसके तीन चार घंटे के बाद पुन: सादा-जल से घर में पोछा लगाएं।
आप मेहनत तो बहुत करते हैं और धन भी आता है। लेकिन बरकत नहीं होती। इस तरह की स्थिति में घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान के आगे हरे वाला पेठा लटका दें। महाराष्ट्र में यह उपाय खूब प्रचलित है। माना जाता है कि बुरी नजऱ होने पर पेठा धीरे-धीरे रंग बदलना शुरू कर देता है अथवा सड़ जाता है। इसे पानी में प्रवाहित कर आएं। अन्यथा वह पेठा हरे रंग का ही रहेगा एवं आमदनी में बरकत भी होगी।
इन से घर में होता है आपसी कलह
वास्तु विज्ञान में कहा गया है कि युद्ध से संबंधित चीजें जैसे, तलवार, बंदूक आदि नहीं रखना चाहिए। इससे क्रोध एवं आपस में द्वेष बढ़ता है। बहुत से लोग घर में महाभारत की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार यह भी घर की सुख-शांति में बाधक होता है। महाभारत एक पारिवारिक युद्ध था जो परिवार में संघर्ष की भावना को बढ़ाता है। इसलिए महाभारत की तस्वीर घर में नहीं रखनी चाहिए।
नटराज घर में नहीं रखें
शिव की नटराज मूर्ति भी लोगों को काफी पसंद आता है। ड्राईंग रूम इसे लोग बड़े शौक से रखते हैं खास तौर पर कला से जुड़े लोगों इसे श्रद्धापूर्वक घर में रखते हैं। जबकि वास्तु के अनुसार शिव की नटराज मूर्ति विनाश का प्रतीक है क्योंकि जब शिव क्रोधित होते हैं तो नृत्य करते हैं। शिव के ताण्डव नृत्य से प्रलय मच जाता है। इसलिए घर में शिव की नृत्य मुद्रा वाली मूर्ति अथवा तस्वीर नहीं रखनी चाहिए।
धन एवं सुख में कमी आती है
टाईटेनिक के पॉपुलर के होने के बाद से बहुत से लोग टाईटेनिक की तस्वीर घर में लगाने लगे हैं। जबकि वास्तु विज्ञान के अनुसार डूबते नाव की तस्वीर घर में नहीं होनी चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल में कमी आती है।
धन एवं सुख में कमी आती है। ताजमहल की तस्वीर और शो पीस से घर को सजाना बहुत से लोगों को पसंद आता है। इसी प्रकार माना जाता है कि ताजमहल एक समाधि है जो मौत की निशानी और नकारात्मकता का प्रतीक है। इसे प्रेम का प्रतीक मानकर घर में नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढऩे की बजाय दूरी बढऩे का ख्याल बार-बार आता है।

FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^