20-Jun-2014 04:12 AM
1266143
जब कोई विपदा आने वाली होती है, उससे पूर्व शरीर इस बात का संकेत दे देता है कि हम सावधान हो जाएं। कई बार हमारे शरीर के अंगों में बहुत फड़कन होने लगती है, किन्तु हमें उसका फल नहीं पता होता है। ग्रन्थों के अनुसार स्त्री का दायां अंग और पुरूष के बायें अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है।
बायीं आंख : यदि किसी मनुष्य की बायीं आंख फड़क रहीं है, तो समझना चाहिए कि उसके परिवार के किसी सदस्य अथवा स्वयं को कोई बड़ी बीमारी आ सकती है।
दायीं आंख : दाहिनी आंख के फड़कने से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
सिर : सिर के फड़कने से व्यक्ति को लाभ मिलता है। यदि सिर दोनों ओर से फड़के तो धन की प्राप्ति होगी। सिर का दाहिना हिस्सा फड़कने से विदेश यात्रा करने का अच्छे अवसर प्राप्त होता है। यदि सिर का बायां हिस्सा फड़के तो दूर की यात्रा से आर्थिक लाभ हो सकता है। मस्तक का फड़कना इस बात का सूचक है कि आप विदेश यात्रा कर सकते है।
कनपटी : यदि दाहिनी कनपटी फड़के तो आप जो कार्य करने जा रहें है, उसमें सफलता प्राप्त होगी। यदि बायीं कनपटी फड़के तो आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
गर्दन : फड़के तो आप धन कमाने के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते है। प्राचीन काल से यह मान्यता है कि किसी व्यक्ति के गले का फड़कना उसके भोग लाभ का संकेत देता है।
कान : यदि किसी का दाहिना कान फड़के तो कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। यदि बायां कान फड़के तो प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी। कानों का पिछला हिस्सा फड़के तो व्यक्ति को मित्रों से अपमान मिल सकता है।
गाल : यदि दाहिना गाल फड़के तो स्वास्थ्य में सुधार बहुत देरी से होगा। बायें गाल के फड़कने से प्रसन्नता के कार्यो में बाधायें आयेंगी। यदि दोनों गाल एक साथ फड़के तो समझना चाहिए कि कहीं से आर्थिक लाभ होने वाला है।
नाक : नाक के फड़कने से धन लाभ होता है। नाक का दाहिना हिस्
सा फड़के तो किसी से झगड़ा हो सकता है। नाक का बायां हिस्सा फड़कने से प्रसिद्धि एंव धन की प्राप्ति होगी। यदि नाक की नोक फड़के तो आप किसी मुसीबत में फसने वाले है। यदि नाक के दोनों नथुने फड़कें तो धन लाभ व समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
होंठ : होंठ का उपरी हिस्सा फड़के तो शत्रुओं का शमन होगा। यदि होंठ का निचला हिस्सा फड़के तो किसी मित्र का आगमन होने वाला है। यदि दोनों होंठ फड़के तो पद, प्रतिष्ठा एंव धन की प्राप्ति होने वाली है।
कंधा : यदि किसी का दाहिना कंधा फड़के तो अधिकार एंव साहस में वृद्धि होगी। बायें कंधे के फड़कने से यह समझना चाहिए कि कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है। यदि दोनों कंधे फड़के तो किसी से झगड़े होने की प्रबल सम्भावना होती है।
भुजा : दाहिनी भुजा फड़के तो धन, यश व सम्मान मिलने वाला है। यदि आपकी बायीं भुजा फड़के तो कोई खोयी हुयी वस्तु मिलने वाली है।
पैर : अगर बांये पैर की पहली अंगुली फड़के तो लाभ होता है, इसे एक अच्छा शगुन माना जाता है वहीँ दांये पैर की पहली अंगुली फड़के तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है। पिंडलियां फड़कती हैं, तो यह आपके दुश्मन से परेशानी मिलने के संकेत है। बायां घुटना फड़के तो शुभ संकेत पाया जाता है,वहीँ दांया घुटना फड़के तो उसे अशुभ माना जाता है। बाई जांघ फड़कना अच्छा संकेत माना जाता है। यह दोस्त से मदद मिलने के संकेत के तौर पर हैं। वक्ष:स्थल का फड़कना विजय दिलाने वाला होता है।
पं. अनुज के शुक्ला