ह्यूमन कम्प्यूटर शकुंतला देवी की बायोपिक में विद्या बालन
16-May-2019 06:59 AM 1234861
विक्रम मल्होत्रा की कंपनी एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट ने घोषणा कर दी है कि वो विद्या बालन को लेकर फिल्म बना रहे हैं। यह फिल्म मैथ्स जीनियस शकुंतला देवी के जीवन पर होगी। विद्या बालन ही इस फिल्म में शकुंतला देवी की मुख्य भूमिका निभाएंगी। गणित की जादूगर शकुंतला देवी को उनकी अविश्वसनीय रूप से तेज गणना करने की क्षमता के कारण मानव कंप्यूटरÓ भी कहा जाता था। चौंकाने वाली बात है कि उन्हें कभी कोई औपचारिक शिक्षा नहीं मिली, लेकिन उनकी प्रतिभा ने उन्हें 1982 के द गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्सÓ के संस्करण में भी जगह दिलाई। द शकुंतला देवी फिल्म को लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क में काफी पसंद किया जा रहा है अमेजॉन प्राइम ओरिजिनल, फोर मोर शॉट्स प्लीज के निर्देशक अनु मेनन द्वारा बनाया जाएगा। एयरलिफ्ट, बेबी, टॉयलेट-एक प्रेम कथा और ओरिजिनल सीरीज ब्रीद जैसे स्टाइल-ब्रेकिंग कंटेंट के निर्माता, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट फिलहाल इस फिल्म को बड़े पर्दे के लिए बना रहे हैं। इसकी कहानी अनु मेनन और नयनिका महतानी ने लिखी है और संवाद इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं। इसके फ्लोर पर जाने का समय इसी साल के अंत में तय किया गया है और फिल्म को 2020 की गर्मियों में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। विद्या बालन ने इस बारे में कहा है मैं बड़े पर्दे पर मानव कंप्यूटर, शकुंतला देवी का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। वे वास्तव में एक ऐसी इंसान थीं, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व को स्वीकार कर उसे उभारा। वे एक मजबूत नारीवादी आवाज थीं और सफलता के शिखर तक पहुंचने के लिए उन्होंने साहस के साथ आलोचनाओं का मुकाबला किया। विक्रम मल्होत्रा के साथ मैंने कहानी में भी काम किया था, उनकी टीम यह फिल्म बना रही है। विक्रम, अनु और मैं हमारे देश की इतनी प्रेरणादायक महिला की कहानी को जीवंत करते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^