कलंक के घाटे की भरपाई करेंगे करण
03-May-2019 08:43 AM 1234882
हाल ही में रिलीज हुआ करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट कलंक फ्लॉप हो गया। 150 करोड़ में बनी यह फिल्म रिलीज के सात दिनों में महज 66 करोड़ ही कमा पाई। उसे कम से कम 170-180 करोड़ का बिजनेस करना था लेकिन वह ब्रेक इवेन से भी कोसों दूर रही। इस कारण फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी फॉक्स स्टार इंडिया को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ट्रेड के गलियारों में खबरें हैं कि करण इस नुकसान की भरपाई करने वाले हैं। फिल्म को 4000 स्क्रीन इंडिया में मिले थे। फिल्म की लेंथ ने दर्शकों को बोर कर दिया। को- प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला भी हैं। लेकिन वे नुकसान की भरपाई नहीं करेंगे। फिल्म को लेकर दो तरह की डील हैं। एक करण और साजिद की आपसी। दूसरी उन दोनों की संयुक्त तौर पर फॉक्स के साथ। फॉक्स के साथ ओवरऑल डील को धर्मा प्रोडक्शन ने लीड किया। इसलिए धर्मा ही कंपनसेशन के मसले पर अगुवाई कर रहा है।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^