खूब डरती हैं दीपिका कक्कड़
03-Jul-2018 06:29 AM 1234949
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही स्टार प्लस पर एकता कपूर के नए शो कयामत की रात में नजर आने वाली हैं। दीपिका हमेशा से चाहती थीं कि एकता कपूर के शो का हिस्सा बनें और उन्हें खुशी है कि उन्हें यह मौका मिल गया। दीपिका कहती हैं कि ससुराल सिमर का के बाद वे अपने गृहस्थ जीवन में व्यस्त हो गई थीं। वह कहती हैं कि उन्हें अपनी ननद के साथ शॉपिंग करना और घर में कुकिंग करना बेहद पसंद है। दीपिका ने बताया कि वह भले ही कयामत की रात जैसे शो का हिस्सा तो बनी हैं, लेकिन उन्हें डर बहुत लगता है। दीपिका कभी अकेली कहीं भी नहीं जा सकती और वह हॉरर फिल्में भी नहीं देखती हैं।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^