दिशा की बल्ले-बल्ले
04-Jun-2018 07:17 AM 1235003
दिशा पाटनी की किस्मत अभी सरपट दौड़ लगा रही है। किस्मत का ही खेल है कि उनके  पास फिल्मों की लाइन लग गई है। वह भी बड़े स्टार के साथ। बागी 2 के बाद वह सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ भारत में काम करेंगी। बॉलीवुड के दबंग के साथ काम करने के लिए अभिनेत्रियां सपना देखती रहती हैं। सलमान के अलावा अब खबरें आ रही हैं कि दिशा ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आएंगी। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि ऋतिक रोहित धवन की एक फिल्म कर रहे हैं। फिल्म अभी प्री- प्रोडक्शन स्टेज में है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। इसी फिल्म के लिए दिशा को अप्रोच किया गया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर रोहित अभी काम कर रहे हैं। ऋतिक पहले ही फाइनल हो गए थे। रोहित हीरोइन की तलाश में थे। इसके लिए उन्होंने दिशा से बात की है। अभी पेपरवर्क नहीं हुआ है। बात चल रही है। दिशा ने हां कह दिया है। इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट जून या जुलाई में होगी।
FIRST NAME LAST NAME MOBILE with Country Code EMAIL
SUBJECT/QUESTION/MESSAGE
© 2025 - All Rights Reserved - Akshnews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^