26-Apr-2018 12:17 PM
1234839
सुल्तान और टाइगर जिंदा है बनाने वाले अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ नई फिल्म शुरू कर दी है। भारत नाम की इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म की हीरोइन को लेकर चर्चा थी कि इस बार सलमान किसे मौका देते हैं। अब इस पर से भी परदा उठ गया है कि प्रियंका चोपड़ा ही यह लीड रोल करेंगी।
अरसे बाद प्रियंका और सलमान साथ काम कर रहे हैं। दोनों पहले मुझसे शादी करोगी, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और सलाम-ए-इश्क में साथ काम कर चुके हैं। अब लगभग एक दशक बाद दोनों साथ आ रहे हैं।
वैसे बता दें कि इस बीच दो मौके आए जब प्रियंका और सलमान खान साथ काम कर सकते थे, लेकिन बात बन ही नहीं सकी। लंदन ड्रीम्स और मैं और मिसेज खन्ना में दोनों साथ काम करने वाले थे।
लंदन ड्रीम्स में असिन के आने से पहले प्रियंका को इस रोल को ऑफर किया गया था। उन्होंने ही इस फिल्म को साइन नहीं किया था। फिर प्रियंका ने मैं और मिसेज खन्ना के लिए इनकार किया, तब करीना को यह काम दिया गया था।