17-Jul-2013 08:36 AM
1234815
शनिवार के स्वामी शनिदेव हैं। इनका अंक आठ माना गया है। जिन लोगों का जन्म इस दिन होता है उन पर शनि महाराज का प्रभाव रहता है। ऐसे व्यक्ति कुछ करने की ठान लें तो पूरी ताकत लगा देते हैं। वैसे इन्हें सोना अधिक पसंद होता है।

काम न हो तो आलस इन पर जल्दी सवार हो जाता है। जिन लोगों की जन्म तिथि 8, 17 अथवा 26 होती है उन में भी शनिवार को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के समान गुण मौजूद होते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर सांवले होते हैं। इनकी नसें उभरी हुई होती हैं। नाक और गर्दन लंबी होती है। नाखून मोटे और आवाज कर्कश होती है। जिन लोगों का जन्म शनिवार को होता है, उनमें अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए इधर की बात उधर करने की प्रवृति होती है। दूसरों की खुशी और उन्नति में खुश होना इन्हें नहीं आता है। इनका बचपन संघर्ष में गुजरता है। 20, 25 एवं 45 वर्ष की उम्र में इन्हें अधिक सजग रहना चाहिए। यह समय कठिनाई भरा होता है। कुण्डली में शनि की स्थिति अच्छी होने पर 36 एवं 42वां वर्ष सुखद और लाभप्रद रहता है। जिन महिलाओं का जन्म शनिवार को होता है उनके दांपत्य जीवन में अक्सर वाद-विवाद होता रहता है। साफ-सफाई में इनकी रूचि कम होती है। इन्हें गुस्सा बहुत आता है और धन संबंधी मामलों को लेकर चिंतित रहते हैं। आम तौर पर नाक, दांत, स्नायु का रोग इन्हें परेशान करता है। गंजेपन की समस्या का भी इन्हें सामना करना पड़ता है। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों पर लक्ष्मी की कृपा रहती है।
शुक्रवार के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इसकी देवी लक्ष्मी हैं। जिन लोगों का जन्म दिन होता ही उन पर लक्ष्मी और शुक्र दोनों का प्रभाव होता है। यही कारण है कि इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति भौतिक सुख-सुविधाओं एवं शौकीन मिजाज के होते हैं। साज-ऋंगार इन्हें काफी पसंद होता है। मनोविनोद में इनकी काफी रूचि रहती हैं। जहां तक शारीरिक बनावट की बात है तो इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति का सिर बड़ा होता और आंखें बड़ी और रंग गोरा होता है। इनके बाल घुंघराले और भुजाएं लंबी होती है। इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्तियों विपरीत लिंग के प्रति विशेष आकर्षण होता है। यह काफी चतुर होते हैं। कलात्मक चीजों एवं कला से इनका विशेष लगाव रहता है। संगीत, लेखन, चित्रकला, फिल्म, फैशन, व्यूटी इंडस्ट्री में यह काफी सफल होते हैं। ऐसे व्यक्ति आमतौर पर प्रसन्न दिखाई देते हैं। इनके चेहरे पर रौनक होता है। विरोधियों को किस प्रकार से अपने पक्ष में किया जा सकता है यह कला इनमें खूब होती है। बातों-बातों में किसी को अपनी ओर आकर्षित करने की भी इनमें अच्छी योग्यता होती है जिससे इनकी मित्रता का दायरा बड़ा होता है और अपने हंसी-मजाक वाले स्वभाव के कारण मित्रों में लोकप्रिय होते हैं।इस दिन जन्म लेने वाले व्यक्ति प्यार के बदले प्यार की अपेक्षा रखते हैं। तारीफ सुनना इन्हें काफी अच्छा लगता है। बदलते मौसम में इन्हें अधिक सजग रहने की जरूरत होती है क्योंकि सर्दी-जुकाम इन्हें जल्दी लग जाती है। वृद्घावस्था में जोड़ों में दर्द एवं हड्डियों में पीड़ा होती है।
तो जवानी में संयम बरतें : अंग्रेजी वर्णमाला का 22वां लेटर है वी। यह लेटर विजय का प्रतीक माना जाता है। जिन लोगों के नाम का पहला लेटर वी होता है उनमें विजय पाने की बड़ी चाहत होती है। इनके व्यक्तित्व की एक बड़ी खूबी होती है कि यह धन और पद पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इनमें सफलता भी मिलती है लेकिन एक बार सफलता का स्वाद चख लेने के बाद अपनी स्थिति बनाए रखने लिए बहुत ही सतर्क रहते हैं। इन्हें भय रहता है कि जो स्थान और सम्मान इन्होंने पाया है उसमें कमी न आ जाए। लेकिन जो चीज एक बार हासिल कर लेते हैं वह स्थायी तौर पर इनके पास रहती है, इनमें वृद्धि होती है कमी नहीं आती है। वी लेटर से जिनका नाम शुरू होता है वह जिद्दी होते हैं। यह अपनी मर्जी से काम करना पसंद करते हैं, दबाव डालकर काम करवाने पर काम को उलझा देने की इनमें प्रवृति होती है। ये थोड़े आलसी भी होते हैं लेकिन समय आने पर अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं।समाजिक कार्यों से यह खुद को दूर रखने की कोशिश करते हैं, इस कारण लोग इन्हें असामाजिक भी समझने लगते हैं। जबकि इस लेटर से जिनका नाम शुरू होता है उनमें किसी भी चीज को जानने की बड़ी उत्सुकता रहती है। इसी उत्सुकता के चलते देश, दुनिया के अलावा समाज और परिवार में होने वाली हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर ध्यान देते हैं। अपने इस गुण के कारण यह पत्रकारिता, जनसंपर्क अधिकारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अधिक सफल होते हैं। इस नाम के व्यक्ति में भावुक होते हैं, प्यार से इनसे कोई भी काम करवाया जा सकता है लेकिन व्यवहार में परस्पर लेन-देन की नीति रहती है। एक तरफा किसी को देते रहना इन्हें पसंद नहीं होता है। जिनके नाम का पहला लेटर वी होता है उनमें विपरीत लिंग के प्रति बहुत आकर्षण होता है। युवावस्था में इन्हें संयम बरतने की जरूरत होती है क्योंकि प्रेम प्रसंग में उलझने की संभावना प्रबल रहती है। इनका पारिवारिक जीवन सामान्य रहता है।
संकलित